Wednesday, 28 August 2019

LT ग्रेड छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज



प्रयागराजः लोक सेवा आयोग के सामने धरना दे रहे एलटी ग्रेड छात्रों पर बुधवार को लाठीचार्ज किया गया। छात्र भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे।बुद्धि शुद्धि यज्ञ और अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी के दौरान लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में भी लिया। छात्रों ने पुलिस पर क्रूरता और बर्बरता का आरोप लगाया है। 

उल्लेखनीय है कि एसटीएफ ने एलटी ग्रेड परीक्षा का पेपर लीक कराने के आरोप में वाराणसी में एक प्रेस मालिक को गिरफ्तार किया था और उसके कथित बयान के आधार पर परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार को गिरफ्तार किया गया था। प्रेस मालिक ने कटियार को कथित तौर पर 10 लाख रुपये देने की बात कही थी। पुलिस ने अंजू कटियार से घंटों तक पूछताछ की थी, जिसमें कई और शामिल बड़े लोगों के नाम सामने आए थे।

0 comments:

Post a Comment